कुरूद में ऑनलाइन सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, मौके से रंगे हाथ दबोचे गए
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कुरूद थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा चला रहे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार […]
More On prayagbharat
- Chamoli Forest Fire: आग बुझाने गया फायर वाचर खाई में मृत मिला, इलाके में शोक
- Almora Fake Loan केस में बड़ा खुलासा, शिकायत करने वाला ही निकला आरोपी
- Online Pharmacy Strike देशभर में केमिस्टों का प्रदर्शन, ऑनलाइन फार्मेसी पर सख्ती की मांग
- Rishikesh Ujjaini : ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर हादसा, बफर स्टॉप से टकराई उज्जैनी एक्सप्रेस
- Uttarkashi Pirul Plant Fire : चकोन में लगी भीषण आग, मशीनें और सामान जलकर राख
प्रयाग भारत, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कुरूद थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा चला रहे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकदी, मोबाइल फोन और एक कार समेत करीब 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीएसएनएल ऑफिस के पास कुछ लोग मोबाइल ऐप के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा लगा रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को उस समय पकड़ लिया, जब वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दांव लगा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीवन यादव (40) और कौशल साहू (31) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन, एक आईफोन, 20, 500 रुपये नकद और एक अर्टिका कार जब्त की है। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 5.05 लाख रुपये आंकी गई है।
जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी सट्टेबाजी और अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। इनके खिलाफ कुरूद थाने में जुआ प्रतिषेध अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
