Uttarakhand

स्थानीय युवकों ने चलाया रेस्क्यू अभियान, घायलों को समय पर पहुंचाया अस्पताल

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां गोपेश्वर–चोपता मोटर मार्ग पर सेना का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन करीब 500 मीटर नीचे […]

Spread the love

प्रयाग भारत, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां गोपेश्वर–चोपता मोटर मार्ग पर सेना का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन करीब 500 मीटर नीचे गिरने से उसमें सवार दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण युवकों प्रदीप रमोला, राहुल और अजय पंवार ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया और दोनों घायलों को खाई से निकालकर निजी वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया।

घायलों में जांबाज सिंह (29 वर्ष, निवासी भिवानी, हरियाणा) और धवन सिंह (28 वर्ष) शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार जांबाज सिंह को हल्की चोटें आई हैं, जबकि धवन सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है और वे बेहोशी की स्थिति में हैं।

ARMY VEHICLE ACCIDENT CHAMOLI

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए धवन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि दोनों जवान सिग्नल कंपनी, ज्योतिर्मठ में तैनात हैं और धवन सिंह अग्निवीर के रूप में देश सेवा कर रहे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं स्थानीय लोगों की तत्परता की भी सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *