Uttara Pradesh

गंगा एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कार बेकाबू होकर पलट गई, बरेली से लौटे रहे दो व्यापारियों की मौत

Summary

ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, बदायूं : निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बरेली से लौटे रहे दो व्यापारियों की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिजन चीत्कार करते हुए पहुंचे। शवों को […]

प्रयाग भारत, बदायूं : निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बरेली से लौटे रहे दो व्यापारियों की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिजन चीत्कार करते हुए पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कोतवाली बिसौली क्षेत्र के मेन चौराहा स्थित मोहल्ला कटरा निवासी सराफा कारोबारी अंशुल गुप्ता और कस्बा के मोहल्ला बुद्ध बिहार निवासी सराफा कारोबारी स्पर्श गर्ग किसी काम से कार से बरेली गए थे। लौटने में रात हो गई थी। शुक्रवार देर रात गंगा एक्सप्रेस वे स्थित गांव जुलहापुर भमोरी के पास कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई।

शनिवार को लोग टहलने के लिए निकले तो पलटी कार दिखा। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों व्यापारियों की पहचान करके उनके परिजनों को सूचना दी। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।