Uttarakhand

70 वर्षीय महिला से कुंडल लूटे, घायल हालत में खेत में छोड़कर भागे आरोपी

Summary

Spread the love

Spread the loveस्वदेशी टाइम्स, काशीपुर : ऊधम सिंह नगर के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मझरा रहमतुल्लाह में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई। मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय महिला को […]

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, काशीपुर : ऊधम सिंह नगर के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मझरा रहमतुल्लाह में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई। मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय महिला को बदमाशों ने निशाना बनाया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले महिला के साथ मारपीट की, फिर उनके कानों में पहने कुंडल खींचकर लूट लिए और घायल अवस्था में उन्हें पास के एक खेत में छोड़कर फरार हो गए।

काफी देर तक महिला के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उनका बेटा बाइक से मां की तलाश में निकला। खोजबीन के दौरान उसे सुनसान इलाके से आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो उसकी मां खेत में घायल अवस्था में पड़ी थीं। बेटे ने उन्हें संभाला और घटना की जानकारी ली।

सूचना मिलते ही केलाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला से घटना की जानकारी लेने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *