Uttarakhand

ड्यूटी पर जा रहे इंटर्न डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, चालक फरार

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवा इंटर्न डॉक्टर की जान चली गई। 25 वर्षीय डॉ. ऋतुराज, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे, स्कूटी […]

Spread the love

प्रयाग भारत, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवा इंटर्न डॉक्टर की जान चली गई। 25 वर्षीय डॉ. ऋतुराज, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे, स्कूटी से ड्यूटी पर जाते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि ऋतुराज बहादराबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इंटर्नशिप कर रहे थे। बुधवार रात वह अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ स्कूटी से अस्पताल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बहादराबाद-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ऋतुराज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, साथ में मौजूद महिला इंटर्न डॉक्टर भी सड़क पर गिर गईं, लेकिन उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, हादसे के बाद वह गहरे सदमे में हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, डॉ. ऋतुराज रुड़की की एक यूनिवर्सिटी से चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे थे और प्रशिक्षण के तहत उनकी तैनाती बहादराबाद सीएचसी में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *