pipalkoti टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, चमोली : pipalkoti चमोली के पीपलकोटी स्थित विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश लगातार जारी थी। रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर सर्च ऑपरेशन […]
More On Chamoli News
- चमोली में तमक नाले का रौद्र रूप, बैली ब्रिज तेज बहाव में बहा
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
- चमोली में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से पीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन डिमरी की मौत
- कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंगों को जमानत, कोर्ट से मिली राहत
प्रयाग भारत, चमोली : pipalkoti चमोली के पीपलकोटी स्थित विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश लगातार जारी थी। रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर सर्च ऑपरेशन चला रही थीं और सुरंग में जमा पानी को बाहर निकालने का काम भी किया जा रहा था।
लापता दोनों श्रमिकों के शव मिले
मंगलवार को रेस्क्यू अभियान के दौरान सुरंग से लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए। इनमें एक शव की पहचान 31 वर्षीय लुकास टोपनो, पुत्र बोयसा टोपनो, निवासी सीमरटोली, पोस्ट कामरा, जिला खूंटी, झारखंड के रूप में हुई है। दोनों शवों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया गया है।
हादसे में 22 श्रमिक थे मौजूद
हादसे के समय निर्माणाधीन टनल के अंदर कुल 22 श्रमिक मौजूद थे। इनमें से 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हादसे में आठ श्रमिकों की मौत हो गई थी, जबकि दो श्रमिक लापता थे। मंगलवार को दोनों लापता श्रमिकों के शव मिलने के बाद रेस्क्यू अभियान में बड़ी सफलता मिली है।