वायरल वीडियो विवाद पर सियासत तेज, राघव चड्ढा ने उठाए जांच और जवाबदेही के सवाल
Summary
Spread the loveप्रयागभरत , पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े एक कथित वायरल वीडियो को लेकर राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयागभरत , पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े एक कथित वायरल वीडियो को लेकर राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं।
राघव चड्ढा ने कहा कि वीडियो की प्रामाणिकता और उससे जुड़ी फोरेंसिक रिपोर्ट को लेकर कई सवाल सामने आए हैं। उनका दावा है कि जिन लोगों के मन में वीडियो की सत्यता को लेकर संदेह था, अब वे जवाब चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वास्तविक तथ्यों को छिपाने के लिए कथित रूप से एक फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार की गई और इसकी भी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को यह पता लगाना चाहिए कि संबंधित रिपोर्ट किस प्रकार तैयार की गई, इसमें किन अधिकारियों की भूमिका रही और क्या किसी प्रकार के वित्तीय अनियमितता या सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की संभावना है। राघव चड्ढा ने मांग की कि पूरे मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जा सके।
सांसद ने यह भी कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की भी मांग की।
वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने वायरल वीडियो को फर्जी, भ्रामक और राजनीतिक उद्देश्य से तैयार किया गया बताया। मुख्यमंत्री का कहना है कि विपक्षी दल सरकार की उपलब्धियों का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसे वीडियो और दुष्प्रचार का सहारा लिया जा रहा है।
भगवंत मान ने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति उनसे मेल नहीं खाता और यह एक सुनियोजित राजनीतिक अभियान का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि जनता को गुमराह करने के लिए तकनीक का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है और सरकार इस तरह के प्रयासों का उचित जवाब देगी।
फिलहाल यह मामला पंजाब की राजनीति में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। वीडियो की सत्यता, फोरेंसिक जांच और राजनीतिक आरोपों को लेकर बहस जारी है, जबकि सभी की नजरें संभावित जांच और आगामी घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।