कैफे में गैस सिलेंडर फटने से आग भड़की, फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी के एमपी नगर ज़ोन-2 स्थित एक चाय कैफे में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कैफे में रखा गैस सिलेंडर फटने से आग भड़क उठी। देखते […]
More On prayagbharat
- Uttarkashi Earthquake: देर रात कांपी धरती, लोगों में मचा हड़कंप
- RBI फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, Urban Co-Operative Bank में करोड़ों का घोटाला
- Uttarakhand Congress PCC List : गणेश गोदियाल के दिल्ली दौरे से बढ़ी कार्यकारिणी गठन की उम्मीद
- NEET UG 2026 : 21 जून को दोबारा आयोजित होगा NEET UG 2026
- UCC लागू होने के बाद पहली FIR, हलाला मामले में पुलिस ने कसा शिकंजा
प्रयाग भारत, भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी के एमपी नगर ज़ोन-2 स्थित एक चाय कैफे में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कैफे में रखा गैस सिलेंडर फटने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे कैफे में फैल गईं।
इस घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
घटना के समय कैफे में मौजूद स्टाफ और ग्राहकों ने भागकर अपनी जान बचाई। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल नगर निगम की टीम आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी है।
