देहरादून में नहाते हुए युवक डूबा, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयागभारत ;गुनियाल गांव के पास नहाते हुए नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ घूमने गया था। राजपुर थाना पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद […]
More On SDRF
- Uttarakhand के 26 साल: तीन जिलों में सिमटी 71% अर्थव्यवस्था, पहाड़ी जिले विकास की दौड़ में पीछे
- Uttrakhand में बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून-टिहरी-पौड़ी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी; चारधाम यात्रा स्थगित
- Dehradun में बारिश बनी काल, नाले और नहर में बहने से दो बच्चों की मौत
- Tamak नाले में लापता BRO जवान की तलाश जारी, NDRF-SDRF और डॉग स्क्वॉड जुटे
- कोसी नदी पार करते समय फिसला युवक, डूबने से 19 वर्षीय विशाल की मौत
प्रयागभारत ;गुनियाल गांव के पास नहाते हुए नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ घूमने गया था। राजपुर थाना पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया है।
जाखन पुलिस चौकी इंचार्ज विक्रेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को पांच-छह युवक गुनियाल गांव क्षेत्र में घूमने गए थे। इस दौरान वह नहाने के लिए नदी में उतर गए। नहाते हुए 18 वर्षीय अभिषेक निवासी जीएमएस रोड निरंजनपुर डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। इसके बाद साथियों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। राजपुर थाना पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। डीप डाइविंग टीम ने काफी देर मशक्कत के बाद अभिषेक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
नदी-नालों के आसपास जाने से बचें
एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने कहा कि मानसून सीजन में बरसात के चलते अचानक नदी नाले उफान पर आ जाते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि नदी और नालों में जाने से बचें। इसके अलावा वाहनों को नदी, घाट, नहर, बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के आसपास पार्क न करें।