Blog

कोसी नदी पार करते समय फिसला युवक, डूबने से 19 वर्षीय विशाल की मौत

Summary

Spread the love

Spread the loveस्वदेशी टाइम्स, नैनीताल : नैनीताल जिले के गरमपानी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा गांव की है, जहां विशाल जलाल […]

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, नैनीताल : नैनीताल जिले के गरमपानी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा गांव की है, जहां विशाल जलाल पुत्र आनंद सिंह नदी पार करते समय अचानक पैर फिसलने से तेज बहाव में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ को जानकारी दी। संयोगवश क्षेत्र में मॉक ड्रिल कर रही एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद टीम ने युवक को नदी से बाहर निकालकर अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गरमपानी पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद विशाल को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर है।

खैरना चौकी प्रभारी सतीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि युवक की मौत कोसी नदी में डूबने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *