फर्जी IPS बनकर लोगों को ठगने का आरोप, दिल्ली से गिरफ्तार हुआ यशोवर्धन
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : Dehradun पुलिस ने खुद को IPS अधिकारी और केंद्रीय खुफिया एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने के आरोप में यशोवर्धन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तराखंड के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी […]
More On Breaking News
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में नहाते समय चार कांवड़ियों की डूबने से मौत
- ऊधम सिंह नगर को मिली विकास की नई रफ्तार, सीएम धामी ने दी करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- Dehradun के शिमला बाईपास चौक पर ट्रक की टक्कर से 28 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
प्रयाग भारत, देहरादून : Dehradun पुलिस ने खुद को IPS अधिकारी और केंद्रीय खुफिया एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने के आरोप में यशोवर्धन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तराखंड के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है। राजपुर थाना पुलिस उसे दिल्ली से ट्रांजिट पर देहरादून लेकर आई, जहां उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर एक महिला वैज्ञानिक को फर्जी नियुक्ति पत्र, पेटेंट और सरकारी अनुदान दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से वॉकी-टॉकी, सैन्य वर्दी, रक्षा मंत्रालय से जुड़े फर्जी बैज और टोपियां भी बरामद की गई हैं। इस मामले में उसके खिलाफ राजपुर थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।
पहले भी करोड़ों की फंडिंग दिलाने के नाम पर दर्ज हो चुका है मुकदमा
पुलिस के अनुसार, यशोवर्धन के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। आरोप है कि उसने एक एमबीबीएस छात्र को उसकी दिवंगत मां के नाम पर कंपनी रजिस्टर कराने और स्टार्टअप इंडिया सहित सरकारी योजनाओं से 20 से 25 लाख रुपये की फंडिंग दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले उसने करीब 15 लाख रुपये नकद और चार आईफोन दिलाने के नाम पर अतिरिक्त दो लाख रुपये भी ले लिए, लेकिन न तो कंपनी का पंजीकरण कराया और न ही कोई फंडिंग या मोबाइल उपलब्ध कराए।
राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पहले भी विवादों में रह चुका है आरोपी, पुलिस करेगी विस्तृत खुलासा
यशोवर्धन का नाम इससे पहले वर्ष 2025 में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह के साथ मारपीट के मामले में भी सामने आया था। उस घटना के बाद भी वह सुर्खियों में रहा था।
देहरादून पुलिस ने बताया कि पूरे मामले का विस्तृत खुलासा एसपी सिटी प्रमोद कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह की धोखाधड़ी कितने अन्य लोगों के साथ की है और उसके नेटवर्क में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।