कानूनी सहायता पर भड़के अज्ञात लोग, त्रिपाठी को दी बम से उड़ाने की चेतावनी
Summary
Spread the love एफएनएन, वाराणसी: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर चल रहे विवाद के बीच उनकी मदद के लिए आगे आए वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल आफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी को रात लगभग ढाई बजे बम से […]
More On prayagbharat
- स्थानीय युवकों ने चलाया रेस्क्यू अभियान, घायलों को समय पर पहुंचाया अस्पताल
- कुरूद में ऑनलाइन सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, मौके से रंगे हाथ दबोचे गए
- देहरादून ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान, ड्रोन से होगी निगरानी और रियल टाइम एक्शन
- CBSE Board Result Live: 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
- अब आसान होगा केदारनाथ दर्शन: हेली सेवा बुकिंग शुरू, ऐसे करें रिजर्वेशन
एफएनएन, वाराणसी: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर चल रहे विवाद के बीच उनकी मदद के लिए आगे आए वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल आफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी को रात लगभग ढाई बजे बम से उड़ाने की धमकी का एक मैसेज मिला है. उनके मोबाइल नंबर पर यह मैसेज भेजा गया.
अधिवक्ता ने इस संदर्भ में पुलिस को सूचना दी है, लेकिन लिखित शिकायत नहीं हुई है. मैसेज में कोर्ट परिसर के साथ ही अधिवक्ता को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.
इस बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी की तरफ से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी एक पोस्ट शेयर की गई है. इसमें उन्होंने अपने मोबाइल नंबर पर आए हुए मैसेज का स्क्रीनशॉट लगाकर यह सूचना साझा की है.
उन्होंने अपने मोबाइल नंबर को देते हुए जिक्र किया है कि मेरे निम्नलिखित मोबाइल नंबर पर यह धमकी भरा मैसेज प्राप्त हुआ है. प्रशासन इसका संज्ञान ले फिलहाल इस पूरे मामले में अभी प्रशासनिक अधिकारियों का कोई पक्ष नहीं आया है.
अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी का कहना है कि रोज की तरह सुबह वह नियमित समय पर उठे और अपना मोबाइल चेक कर रहे थे. इस दौरान रात में 2:23 पर एक मैसेज उनको मिला. इसमें अधिवक्ता सहित कचहरी को बम से उड़ाने की बात कही गई है.
कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि श्रीनाथ त्रिपाठी के मोबाइल नंबर पर आया है. मैसेज भेजने वाले के मोबाइल नंबर की जांच भी की जा रही है कि आखिर यह है कौन और कहां से मैसेज भेजा गया है.
अधिवक्ता को यह मैसेज आने के बाद हलचल इसलिए भी है, क्योंकि परसों उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात करके लीगल मामलों में हर संभव मदद देने की बात कही थी. उन्होंने यह भी कहा था कि शंकराचार्य पर लगाये जा रहे हैं आरोप और उनकी छवि को खराब करने के लिए वह आशुतोष ब्रह्मचारी पर मानहानि का मुकदमा भी दायर करेंगे.
उन्होंने सारे तथ्यों को झूठा बताते हुए गिरफ्तारी न होने की भी बात कही थी. फिलहाल इस पूरे मामले में अधिवक्ता को धमकी मिलने के बाद हड़कंप मचा है.
